असम: सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप में 22 अगस्त को खेले गए मुकाबले में झारखण्ड की टीम ने मिजोरम को 5-0 हराया. असम में चल रहे सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चौम्पियनशिप में झारखण्ड की टीम पहला से ही मजबूत मानी जा रही थी और खिलाड़ीयों ने भी उसी तरह का खेल दिखाया. पहले हाफ से ही झारखंड की टीम मिजोरम पर हावी रही और वह अंत तक जारी रहा.
झारखण्ड की ओर से अनामिका कुमारी, मनीषा डुंगडुंग (2), सबरीना कुमारी, और अनशु उरांव ने गोल किया.
