Tag: Football

3nd match

झारखण्ड टीम की मेघालय पर बड़ी जीत : सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप

असम: सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप में 24 अगस्त को खेले गए मुकाबले में झारखण्ड की टीम ने एकतरफा मुकाबले में मेघालय को 7-0 से हरा कर बड़ी जीत दर्ज किया. असम की मेजबानी में आयोजित सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चौम्पियनशिप में झारखण्ड की टीम ने एक के बाद एक गोल कर विपक्षी टीम को बड़े अंतर हराया. खिलाड़ीयों ने पीछले मैच के खेल की तरह ही विपक्ष टीम पर पुरे मैच में हावी रही.
झारखण्ड की ओर से अनामिका कुमारी (3), अनशु उरांव, पुजा कमारी, नैनसी मुण्डा और खुशबू तिग्गा ने गोल किया.

2nd match

झारखंड ने मिजोरम को 5-0 से पराजित किया: सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप

असम: सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप में 22 अगस्त को खेले गए मुकाबले में झारखण्ड की टीम ने मिजोरम को 5-0 हराया. असम में चल रहे सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चौम्पियनशिप में झारखण्ड की टीम पहला से ही मजबूत मानी जा रही थी और खिलाड़ीयों ने भी उसी तरह का खेल दिखाया. पहले हाफ से ही झारखंड की टीम मिजोरम पर हावी रही और वह अंत तक जारी रहा.
झारखण्ड की ओर से अनामिका कुमारी, मनीषा डुंगडुंग (2), सबरीना कुमारी, और अनशु उरांव ने गोल किया.

20 aug sub

झारखण्ड टीम ने जीत से किया आगाज: सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप 2025

असम : सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चेम्पियनशिप में 20 अगस्त को खेले गए एक मत्वपूर्ण मुकाबले में झारखण्ड की टीम विजय रही, उसने गुजरात को 6-0 से पराजित किया. असम आयोजित सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप में अगला मुकाबला 22 अगस्त को मिजोरम की से खेला जाएगा.
झारखण्ड की ओर से नैनसी मुण्डा, अनशु उरांव, मनीषा डुंगडुंग, अनामिका कुमारी और खुशबू तिग्गाा ने गोल किया.

jharkhand boy's team win

झारखंड फुटबॉल टीम ने ओड़िसा को हराकर जीता स्वर्ण पदक : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

बिहार: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के बालक फुटबॉल स्पर्धा में झारखंड टीम ने स्वर्ण जीत लिया है।

बुधवार को दोपहर 3.30 बजे खेले गये फाइनल मैच में ओड़िसा को टाइब्रेकर में 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच के दौरान फुल टाइम तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी, जिस कारण मैच का निर्णय टाइब्रेकर से किया गया।

झारखंड के गोलकिपर ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने टीम को जीत दिलाया।
इससे एक दिन पहले झारखंड की बालिका टीम ने तमिलनाडु को पराजित कर एक स्वर्ण पदक अपने नाम पहले ही कर लिया था।

जिससे फिर बालक टीम को हौसला मिल और वे भी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
झारखंड के फुटबॉल खिलाड़ी जिस तरह से राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वो काबिले तारिफ है छोटे-छोटे गांव से निकल कर अपनी सारी बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए, अपने खेल से झारखंड के फुटबॉल को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पर लाकर खड़ा कर देना किसी भी चमत्कार से कम नहीं। बुनियादी सुविधाओं और संसाधनों कमी के बावजूद जिस तरह फुटबॉल को आत्मसात किया है वो वास्तव में प्रशंसनीय है।

झारखंड के सभी खेल प्रसंशक और खेल विभाग ने इस जीत और खुशी के मौके पर बालक, बालिका दोनों टीमों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया है।

video : credit by DD SPORTS

jharkhand girl's team win

झारखंड बालिका फुटबॉल टीम ने जीता खिताब, स्वर्ण पदक अपने नाम किया | खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

jharkhand girl's team khelo india 2025
jharkhand girl’s team khelo india 2025

बिहार: बिहार की मेजबानी में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में झारखंड बालिका फुटबॉल टीम ने खिताब जीत कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में झारखंड बालिका टीम ने तमिलनाडु को टाइब्रेकर में 6-5 से हराकर स्वर्ण पदक अपने झोली में डाला।
फाइनल मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुआ। मैच के दौरान ही काफी मौके झारखंड के खिलाड़ीयों ने गवा दिया।

दुसरे हाफ में तमिलनाडु टीम ने कई प्रयास किया पर गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

झारखंड की रक्षापंति ने पुरे प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया वो इस मैच में बरकरार रखा।

इस मैच में दोनों ओर की गोलकिपरों ने बहुत ही कमाल का खेल दिखाया, वो विपक्षी टीम के सारे हामलों को विफल करने में कामयाब रहीं।

पुरे फाइनल मैच में दोनों की ओर से गोल नहीं आया और खेल टाइब्रेकर में चला गया।

जिसमें झारखंड ने छः के छः गेंद को गोल तबदील किया वहीं तामिलनाडु की टीम पांच गोल ही कर सकी।

टाइब्रेकर के दौरान झारखंड टीम ने रणनीति में बदलाव करते हुए अपने रिर्जव गोलकिपर को उतारा, गोलकिपर ने भी निराश नहीं किया और एक गोल रोकने में सफल रहीं।

फाइनल मैच से पहले सेमीफाइनल में मणिपुर जैसे मजबूत टीम को 5-0 के अंतर से जीत कर झारखंड बालिका टीम ने पहले ही संकेत दे दिया था कि टीम यहां खिताब जीतने के मकसद को लेकर आई है।

इस खुशी के अवसर पर खेल विभाग और खेल प्रसंशकों ने जीत की बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दिया है।

फुटबॉल स्पर्धा में झारखंड बालक टीम का आज फाइनल मैच दोपरह 3.30 बजे खेला जाएगा।

Khelo India Youth Games 2025 football

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 । झारखंड बालिका फुटबॉल टीम राजस्थान पर 8-0 से विजय रही

Khelo India Youth Games 2025 football
Khelo India Youth Games 2025 football

बिहार: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार की मेजबानी में हो रहा है.

फुटबॉल में आज सुबह झारखंड बालिका का मैच राजस्थान से था.

जिसे झारखंड टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 8-0 से जीत लिया.

झारखंड की ओर से रीना कुमारी ने 22वें, 33वें, 42वें, 56वें में मिनट में चार गोल, बबिता कुमारी ने 36वें, 60वें, 71वें मिनट में तीन गोल और रीना टोप्पो ने 90वें मिनट में एक गोल किया.

झारखंड टीम मैच के पहले हाफ से मैच पर पकड़ बनाए हुए थी. पुरे मैच में झारखंड टीम राजस्थान पर हावी रही और विपक्षी को कोई मौका नहीं दिया.

 

U14 Football Jharkhand Girls Team

फुटबॉल अंडर 14 प्रतियोगिता में झारखंड बालक टीम बनी उपविजेता, बालिका टीम को तीसरे स्थान से करना पड़ा संतोष : SGFI 2025

गोरखपुर:  गोरखपुर चल रहे 68वीं नेशनल स्कूली गेम्स फुटबॉल अंडर 14 प्रतियोगिता में झारखंड बालक टीम उपविजेता रही. फाइनल में महाराष्ट्र ने टाइब्रेकर में 3-2 से हराया. बालिका वर्ग में टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

बालिका टीम को महाराष्ट्र ने 4-0 से पराजित किया. इसी के साथ ही 68वीं नेशनल स्कूली गेम्स के फुटबॉल प्रतियोगिता समाप्त हो गया.

इस सत्र में झारखंड बालिका फुटबॉल टीम ने अंडर-17 जम्मू में हरियाणा को स्वर्ण और अंडर-19 मणिपुर में मणिपुर को स्वर्ण जीता है।वहीं

झारखंड बालक फुटबॉल टीम ने भी अंडर-17 जम्मू में पश्चिम बंगाल से पराजित होकर कांस्य और अंडर-19 मणिपुर में रजत जीता है।

इस तरह 68वीं स्कूल गेम्स प्रतियोगिता के सभी वर्गाें में झारखंड फुटबॉल की सभी टीमों ने पदक हासिल किया है.

ये झारखंड फुटबॉल के लिए अच्छे संकेत है, बशर्ते खिलाड़ीयों और प्रशिक्षकों को अच्छी सुविधा और खेल महौल मिल. झारखंड के सभी फुटबॉल खेल प्रशंसकों ने इस मौके पर पुरी टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

U14 Football Jharkhand Girls Team

फुटबॉल अंडर 14 प्रतियोगिता में झारखंड बालक व बालिका टीम सेमीफाइनल में : SGFI 2025

गोरखपुर :  गोरखपुर चल रहे 68वीं नेशनल स्कूली गेम्स फुटबॉल अंडर 14 प्रतियोगिता में झारखंड बालिका टीम सेमीफाइनल पहुंच गई. झारखंड बालिका टीम ने तमिलनाडु को 6-1 से हराया.

झारखंड के बालक टीम ने भी अंतिम चार में अपनी जगह बना लिया. उन्होंने उत्तराखंड की टीम को 1-0 से पराजित किया.

बालक व बालिका झारखंड की दोनों टीमों को झारखंड से खेल प्रसंशकों ने सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई और आने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है.

U14 Football Jharkhand Girls Team

68वीं नेशनल स्कूली गेम्स फुटबॉल अंडर 14 प्रतियोगिता में भाग लेने झारखंड बालिका टीम गोरखपुर रवाना

68वीं नेशनल स्कूली गेम्स फुटबॉल अंडर 14 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड बालिका टीम गोरखपुर, महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई.

टीम में 18 खिलाड़ी, कोच और मैनेजर कुल मिलाकर 20 सदस्य रांची से प्रस्थान किया. मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स स्थित मुख्य फुटबॉल स्टेडियम में 15 दिनों का प्रशिक्षण शिविर रखा गया था. ट्रायल में चयनित खिलाड़ी में जमकर अभ्यास किया.

दो दिन पहले ही अंडर 19 की बालिका खिलाड़ीयों ने खिताब जीता है जिससे इस झारखंड टीम से भी अच्छे खेल की उम्मीद है.

पुरे टीम को फुटबॉल किट दिया गया और साथ ही झारखंड शिक्षा विभाग एवं अन्य खेल प्रसंशकों ने शुभकानाएं दिया है.

winner Jharkhand SGFI U19 Girls Team 2025

झारखंड की बेटीयों ने फिर रचा इतिहास : SGFI Girl’s U-19

winner Jharkhand SGFI U19 Girls & Boys Team 2025
winner Jharkhand SGFI U19 Girls & Boys Team 2025

 

मणिपुर । इंफाल : अंडर-19 फुटबॉल 68वीं स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में झारखंड की बेटीयों ने फिर रचा इतिहास मेजबान मणिपुर को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

मणिपुर की राजधानी इंफाल में अंडर 19 फुटबॉल 68वीं स्कूल गेम्स प्रतियोगिता फाइनल के साथ ही सम्पन्न हुआ.
झारखंड टीम शानदार फुटबॉल खेल दिखाते हुए, खेल सभी विभाग पर खरी उतरी.

कोई भी टीम झारखंड टीम के आस पास भी नहीं दिखी. अपने खेल के कौशल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

बालिका वर्ग में खिताबी भिड़त मेजबान मणिपुर और झारखंड के बीच खेला गया. जहां सेमीफाइनल में मणिपुर की टीम केरल को 3-0 से और झारखंड टीम तमिलनाडु को 5-0 से पराजित कर फाइनल में पहुंची थी.

बालिका टीम एक भी मैच नहीं हारी और दुसरी टीमें झारखंड पर एक भी गोल करने में नाकाम रहीं. टीम का खिताब जीतने का सफर इस प्रकार रहा
# झारखंड 5-0 अरूणचल प्रदेश  -पहला मैच
# झारखंड 3-0 महाराष्ट्र  -क्वार्टफाइनल
# झारखंड 5-0 तमिलनाडु  -सेमीफाइनल
# झारखंड 2-0 मणिपुर  -फाइनल

अंडर-19 फुटबॉल 68वीं स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में झारखंड बालिका टीम विजेता और बालक टीम उपविजेता रही. टीम के कोच बिंदु कुजूर, जितेंद्र कच्छप, मैनेजर लीना सोरेन, अमीत टोप्पो, और एचओडी बिंदेश्वर महतो और पुरी टीम को झारखंड शिक्षा विभाग एवं लाखों खेल प्रेमीयों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं संदेश मिल रहें हैं.