Category: Senior Women’s National Football Championship

jharkhand_VS_manipur

मणिपुर ने झारखण्ड सिनियर महिला टीम को 5-0 से पराजित किया

नारायणपुरः सिनियर महिला नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में मणिपुर के साथ खेले गए मुकाबले में मणिपुर ने झारखण्ड को 5-0 से पराजित किया. मणिपुर की ओर से डांगमेई ने दो गोल किया और उसे प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

मणिपुर टीम पहले हाफ से ही मैच में आक्रमक थी. अनुभवी खिलाड़ीयों से लैस मणिपुर, झारखण्ड टीम को कोई भी मौका आसानी से नहीं दे रही थी. मैच के 18वें मिनट में ही मणिपुर की वांगखेम को पीला कार्ड दिया गया. मणिपुर के आक्रमण को पहले हाफ में झारखण्ड टीम ने रोके रखा और एक भी गोल नहीं होने दिया.

दुसरे हाफ में मणिपुर पहली सफलता मिली, मैच के 50वें मिनट में नाओरेम ने एक शानदार गोल कर मणिपुर को 1-0 की बढ़त दिला दी. देखते ही देखते 58वें मिनट में डांगमेई ने गोल कर मणिपुर के गोल अंतर को 2-0 कर दिया.

झारखण्ड टीम भी कोई मौके मिलने के बावजुद गोल स्कोर नहीं कर पा रही थी. झारखण्ड की टीम ने तीन बदलाव और किए, मैच के 59वें मिनट में शिवानी के स्थान में एलिज़ाबेद, 63वें मिनट में संगीता के स्थान में रिया और 63वें मिनट में अनीता के स्थान में रोशनी ने टीम में स्थान लिया.

खेल के 70वें मिनट में नाओरेम ने गोल कर मणिपुर के गोल अंतर को 3-0 कर दिया. दोनों ही टीम ने अपने खिलाड़ीयों को बहुत अच्छी तरह इस्तेमाल किया. खेल के 79वें मिनट में मणिपुर ने दो खिलाड़ीयों को बदला और झारखण्ड टीम ने एक खिलाड़ी को. मणिपुर की ओर से नोंग्मैथेम और न्गांगबाम के जगह पर मैबाम और खुमुक्चम. झारखण्ड की ओर से अनुसका के स्थान पर पूजा मैदान में उतरी.

मैच के 83वें मिनट में मणिपुर ने और दो खिलाड़ी हेमम और लैश्राम को बदलकर थोकचोम और नांदेइबम को मौका दिया. जिसका फायदा उसे मिला, मैच के 84वें मिनट में असेम् रोजा ने गोल कर मणिपुर के गोल अंतर को 4-0 और बड़ा कर दिया. दो मिनट बाद 86वें मिनट में डांगमेई ने गोल कर मणिपुर के लिए जीत सुनिश्चित कर दिया ओर गोल स्कोर 5-0 कर दिया जो अंत तक बना रहा. खेल के 87वें मिनट पर मणिपुर ने अंतिम बदलाव करते हुए असेम् रोजा के जगह लैश्राम को मैदान में उतारा.

झारखण्ड टीम ने भी मैच को अच्छी तरह खेला पर अनुभव के आगे उनकी एक ना चली. खिलाड़ीयों का आपसी तालमेल और फिटनेस साफ-साफ देखने को मिला.

इस मैच में भले ही झारखण्ड टीम कोई गोल नहीं कर सकी और मैच 5-0 से गवाया पर युवा खिलाड़ीयों को मणिपुर जैसी ताकतवर टीम से बहुत कुछ सिखने को मिला और आने वाले वक्त में इसका लाभ खिलाड़ीयों और झारखण्ड टीम को जरूर मिलेगा.

झारखण्ड टीम

प्लेयर लाइनअप
मालती
निशिमा
पूर्णिमा
रिया
एलिज़ाबेद
दिव्यानी
नीतू
अनिता
अमीषा
पूजा
रोशनी

कोचः पारस करमाली

सबसिटियुट प्लेयर
संगीता
तन्नु
किरण
रीना
रानी
तारावती
पुष्पा
अंजलि

 

 

मैच के मुख्य अंशः

Credit : Youtube

odisa vs jharkhand

झारखण्ड सिनियर महिला टीम को उड़ीसा ने 4-0 से पराजित किया

नारायणपुरः सिनियर महिला नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में उड़ीसा ने झारखण्ड को 4-0 से पराजित किया. उड़ीसा की ओर से मनीषा नायक को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

मैच के पहले हाफ से ही उड़ीसा टीम आक्रमक थी जिसका लाभ उसे 10वें मिनट में दिखा जब शुभद्रा साहु ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाया. उड़ीसा टीम ने पहले हाफ में दो परिर्वतन किए. मैच के 23वें मिनट में सुनीता के स्थान में प्रज्ञान और 29वें मिनट में दीपा के स्थान में मनीषा ने टीम में स्थान लिया. झारखण्ड टीम भी समय-समय पर आक्रमण कर रही थी पर गोल करने में सफल नहीं हो सकी.

मैच के दुसरे हाफ में झारखण्ड टीम ने पहला बदलाव किया, पूजा के स्थान पर रीना ने मैदान में प्रवेश किया. 51वें मिनट में फिर से उड़ीसा टीम ने की ओर से मोनिका ने गोल कर 2-0 की बढ़त दिला दिया. 58वें मिनट में झारखण्ड की ओर से एक और बदलाव किया गया रिया के जगह में संगीता मैदान में उतरी. उड़ीसा की ओर से 59वें मिनट में सुमित्रा ने एक और एक गोल किया.

झारखण्ड टीम खिलाड़ी को बदल रही थी और उड़ीसा टीम गोल करती जा रही थी. 75वें मिनट में झारखण्ड की ओर से दो बदलाव किए गये रोशनी के जगह तारावती और मालती के स्थान में अंजली मैदान में उतरी. पर झारखण्ड के लिए कुछ भी काम नहीं आ रहा था. उड़ीसा की ओर से मैच के 80वें मिनट में मनीषा ने गोल कर गोल के अंतर को 4-0 कर दिया जो अंत तक बरकरार रहा. इसके अलावे उड़ीसा टीम ने भी दो बदलाव किए 90वें मिनट में मनीषा के जगह प्रतिमा और सुमीत्रा के स्थान में इपशिता मैदान में उतरी.

झारखण्ड टीम

प्लेयर लाइनअप
मालती
निशिमा
पूर्णिमा
रिया
एलिज़ाबेद
दिव्यानी
नीतू
अनिता
अमीषा
पूजा
रोशनी

कोचः पारस करमाली

सबसिटियुट प्लेयर
संगीता
तन्नु
किरण
रीना
रानी
तारावती
पुष्पा
अंजलि

 

 

मैच के मुख्य अंशः

Credit : Youtube

jharkhand VS Tamilnadu

झारखण्ड सिनियर महिला टीम ने अपने पहले मैच में तामिलनाडु को 3-0 से पराजित किया

नारायणपुर: सिनियर महिला नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखण्ड ने तामिलनाडु को 3-0 से पराजित कर मैच जीता. झारखण्ड की ओर से अमीषा बाखला ने शानदार खेल का परिचय देते हुए, एक के बाद एक 3 गोल कर हैट्रिक किया. उसे मैच ऑफ दा प्लेयर देकर नवाजा गया.

झारखण्ड टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए आज मैदान में उतरी, इस बार टीम नेे युवा खिलाड़ीयों को टीम में शामिल किया है. जिसका लाभ टीम को मिला.

मैच के पहले हाफ में ही झारखण्ड टीम ने आक्रमक खेल खेलते हुए 36वें मिनट में अमीषा बाखला ने टीम के लिए गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाया. अभी तालिनाडु टीम संभल ही नहीं पाई थी और मैच के 38वें मिनट में अमीषा बाखला ने गोलकिपर के पैरों के बीच से बॉल के गोलपोस्ट में डाल कर स्कोर को 2-0 कर दिया.

मैच के दुसरे हाफ में झारखण्ड टीम ने खेल में आक्रमण जारी रखा. मैच के 62वें मिनट में पहला बदलावा किया, पुजा की जगह रीना ने लिया. मैच के 72वें मिनट में ओर एक शानदार गोल कर अमीषा ने अपना हैट्रिक पुरा किया और झारखण्ड टीम 3-0 से आगे हो गई और इसी गोल अंतर से मैच समाप्त हुआ.

तामिलनाडु टीम ने गोल के अनेक प्रयास किया पर झारखण्ड की रक्षापंत्ति ने सभी को विफल कर दिया. दुसरे हाफ में और तीन खिलाड़ीयों को बदला गया, 82वें मिनट में रिया के जगह संगीता, 92वें मिनट में रोशनी के जगह किरण और नीतु के जगह तारावती ने लिया.

झारखण्ड टीम

प्लेयर लाइनअप
मालती
निशिमा
पूर्णिमा
रिया
एलिज़ाबेद
दिव्यानी
नीतू
अनिता
अमीषा
पूजा
रोशनी

कोचः पारस करमाली

सबसिटियुट प्लेयर
संगीता
तन्नु
किरण
रीना
रानी
तारावती
पुष्पा
अंजलि

 

 

मैच के मुख्य अंशः

Credit : Youtube