Category: Football

Football

महात्मा गांधी फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 का आगाज

रांची: नवा आदिवासी क्लब पोखर टोली एयरपोर्ट रांची के तत्वाधान में महात्मा गांधी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसका आगाज दिनांक 26 सितम्बर से हो गया, जो 2 अक्टुबर 2024 तक चलेगा. 7 दिन तक चलने वाले इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 15 मैच खेले जाएंगे. ये सभी मैच पोखर टोली एयरपोर्ट फुटबॉल मैदान में खेले जाएंगे. फाइनल मैच 2 अक्टुबर को गांधी जयंती के दिन खेला जाएगा. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

ग्रुप ए में एफसी खुंटी, एस.टी.एफ. नगड़ी, आइ.एफ.ए. धुर्वा, पवन स्पोर्टस, आर.एस. बांधगाड़ी, सनराइज क्लब दलादिली, मेकॉन स्पोर्टस रांची और हातुकोड़ा सतयारी टोली है.

ग्रुप बी में ए.बी.सी. लटमा, नाइन बुलेट कवाली, समीर 11 छोटा घाघरा, संत जॉन्स रांची, ब्लैक टाइगर, जय मसीह बरियातू, हुलहुन्डू एफ.सी. और नव झारखंड बहुबजार है.

26 सितम्बर, वृहस्पतिवार को उद्घाटन मैच ए.बी.सी. लटमा बनाम नाइन बुलेट कवाली के बीच खेला जाएगा और दुसरा मैच समीर 11 छोटा घाघरा बनाम संत जॉन्स रांची के साथ होगा.

मणिपुर ने जीता खिताब, झारखंड ने दिल : नेशनल सब जुनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2025

मालदा : नेशनल सब जुनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 के टेयर 1 ग्रुप के फाइनल में मणिपुर ने झारखंड को 7-5 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.

झारखंड टीम की ओर से दिपिका कुमारी ने 2 (49′, 80′), स्वाति मुण्डा ने 2 (74′, 90’+6′) और सबरीना कुमारी ने (85′) 1 गोल किया.

हाइ वोल्टेज मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया. हाई स्कोरिंग मैच में दोनों ही टीमों की ओर से कुल मिलाकर 12 गोल हुए. जो फाइनल मैच में एक रिकॉर्ड है.

बारिश की फुहार के बीच मैच का आगाज हुआ. स्टेडियम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे, जो ये मैच देखने आए थे, वे लोग भी निराश नहीं हुए. पहले हाफ में मणिपुर ने झारखंड को संभलने का मौका नहीं दिया और 5′, 15′, 34′ 40’वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया.

दुसरा हाफ में झारखंड ने 49वें मिनट में पहला गोल कर खाता खोला. तो मणिपुर ने भी 55′, 66′, 73’वें मिनट में लागातार तीन गोल कर स्कोर 7-1 कर दिया. सभी को लग रहा था ये स्कोर अंत तक बना रहेगा. झारखंड के खिलाड़ी ने खेल का वो जज्बा दिखाया की सभी हैरान रह गए.

झारखंड टीम ने एक के बाद एक बेहतर मूव से खेल के दुसरे हाफ में लगातार 74′, 80′, 85′, 90+6′ मिनट में गोल कर स्कोर 7-5 कर दिया. एक बार तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि झारखंड टीम मैच को बराबरी पर ला कर खड़ा कर देगी, पर टीम को उपविजेता के स्थान पर ही संतोष करना पड़ा. लेकिन झारखंड के खिलाड़ीयों का इस जुझारू खेल को देखकर कोई भी अपने हाथों को रोक नहीं पाया और सभी ने खड़े होकर तालियों से उनके हौसला बढ़ाया.

मणिपुर टीम को विजेता कप और झारखंड को उपविजेता का कप देकर साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी और कोच को मेडल देकर सम्मानित किया गया.

झारखंड बालिका फुटबॉल क्लबों की ओर से टीम को उपविजेता बनने की खुशी में सभी ने बधाई दिया है.

Team Jharkhand
झारखंड टीम

मुख्य कोच : पारस करमाली उपविजेता कप के साथ

Credit : IFA TV | Tier 1 Final Match | Jharkhand vs Manipur

नेशनल सब जुनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में आज झारखंड का मुकाबला मणिपुर से

मालदा : नेशनल सब जुनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 के टेयर 1 ग्रुप के फाइनल में झारखंड टीम का मुकाबला मणिपुर की टीम से होगा. ये मैच 11 सितंबर, बुधवार को दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा.

ज्ञात हो कि सेमीफाइनल में झारखंड टीम ने बिहार को टाइब्रेकर में पराजित कर और मणिपुर ने प.बंगाल टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है.

पीछे महीने बालिका जुनियर वर्ग में भी झारखंड और मणिपुर के बीच ही फाइनल में भिड़ंत हुई थी जिसमें मणिपुर ने मुकाबले को जीता था. देखना है क्या मणिपुर इस बार भी ये कारनामा कर पाती है ? या झारखंड टीम एक नया इतिहास लिखेंगी ? देखना दिलचस्प होगा.

झारखंड बालिका क्लब टीमों के कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले के लिए झारखंड टीम को शुभकामनाएं दी है.

फाइनल मैच को www.jharsports.com के होम पेज पर भी लाइव देखा सकते हैं.

 

बिहार को हराकर झारखंड टीम फाइनल में पहुंचीं

मालदा : नेशनल सब जुनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बिहार को हराकर टेयर 1 के फाइनल में पहुंच गई. फाइनल में झारखंड टीम का मुकाबला मणिपुर से होगा.

सेमीफाइनल मैच में बिहार ने मैच के पहले हाफ के 30वें मिनट में रिंकी कुमारी चौहान के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना लिया था. मैच के पहले हाफ के 43वें मिनट में सबरिना कुमारी ने गोल कर टीम को बराबर पर लाकर खड़ा कर दिया. मैच के दुसरे हाफ में 53वें मिनट में सबरिना कुमारी ने और एक गोल कर झारखंड टीम को 2-1 की बढ़त दिला दिया. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा था झारखंड टीम मैच में और हावी होने लगी. 61वें मिनट में रिंकी कुमारी चौहान ने एक और गोल कर 2-2 की बराबरी पर रोका.

मैच के फुल टाइम तक बराबरी पर होने के कारण मैच अतिरिक्त समय में गया पर उस पर भी मैच का परिणाम नहीं हो सका क्योंकि दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी.

अंत मैच टाइब्रेकर में पहुंचा, झारखंड टीम ने पहला शोट लिए जिसे खिलाड़ी ने गोलकीपर के बाएं ओर गोल कर शुरआती बढ़त दिला दिया. बिहार की ओर से पहले प्रयास को झारखंड की गोलकीपर ने रोक लिया. दुसरे प्रयास में भी झारखंड के खिलाड़ी ने गोल कर 2-0 की बढ़त बना लिया. बिहार की ओर से दुसरे प्रयास में गोल कर स्कोर 2-1 हो गया. झारखंड की ओर से तीसरे प्रयास में बॉल उपर के क्रोस बार से टकराकर बाहर निकल गया. तीसरा प्रयास में बिहार ने गोल कर स्कोर बराबरी पर ला दिया. तीन-तीन प्रयास के बाद स्कोर 2-2 की बराबरी पर हो गया. चौथे किक में झारखंड टीम ने गोल कर एकबार फिर 3-2 बढ़त बना लिया. बिहार की ओर से चौथे किक में खिलाड़ी ने बॉल को गोलपोस्ट के बाहर मार दिया और गोल नहीं कर सकी. झारखंड टीम को एडवांटेज मिल गया. पांचवें किक में झारखंड टीम ने किक लिया और उसे गोल में बदलकर स्कोर 4-2 करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली.

ये मैच काफी रोमांचक रहा हर एक पल में परिस्थिति बदल रही थी पर जैसे जैसे मैच बढ़ रहा था. झारखंड के खिलाड़ी और मजबूती से खेल रहे थे. बहुत जल्द गर्मी और उमस के कारण मैच में दो अतिरिक्त ब्रेक लिया गया और पुरा मैच चार क्वार्टर में खेला गया. खिलाड़ियों को बार-बार पानी और ठंडे तौलिये से राहत पहुंचाने की कोशिश करते हुए सर्पोटिंग स्टाफ को देखा गया.

सबरिना कुमारी

इस मैच में शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच झारखंड की सबरिना कुमारी को दिया गया.

मुख्य कोच पारस करमाली

साथ ही झारखंड टीम के मुख्य कोच पारस करमाली को भी सम्मानित किया गया.

इस जीत की खुशखबरी जैसे ही मिली, कई लोगों ने झारखंड टीम को बधाई दी जिसमें ऑल गर्ल्स क्लब के कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों ने जीत की बधाई साथ ही फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी.

Credit : IFA TV | Tier 1 Semi Finals | BIHAR vs JHARKHAND

जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज : नवा भुसूर नामकोम

रांची : नवा भुसूर नामकोम में जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ. नया भुसूर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लिटिल स्टार बनाम ब्लैक टाइगर के बीच खेला गया. इसमें लिटिल स्टार ने सभी को चौंकाते हुए स्टार खिलाड़ियों सुसज्जित टीम ब्लैक टाइगर को 4-1 से पराजित किया.

दूसरा मैच सनराइजर्स दलादिली बनाम हथोन कोड़ा सत्यारी टोली के बीच खेला गया। इसमें दलादिली की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। ​​

क्वार्टर फाइनल मैच लिटिल स्टार बनाम सनराइजर्स दलादिली के बीच खेला गया. जिसमें लिटिल स्टार की टीम ने 3-1 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाया.

संयोजक रितेश उरांव के अनुसार टूर्नामेंट में बालक वर्ग में 16 टीमें व बालिका वर्ग में 8 टीमें भाग ले रही हैं. मौके पर मुखिया पुष्पा तिर्की, जीता कच्छप, नन्हे कच्छप, बिरिस मिंज, राज कच्छप, गोपाल चौधरी, मुख्य संरक्षक संदीप मुंडा, ग्रामप्रधान राजेश टोप्पो, सुरेंद्र महतो, विक्रम उरांव, मुन्ना टोप्पो, अजीत टोप्पो, विक्की, राजेंद्र व रवि आदि उपस्थित थे.

सात दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन खरसीदाग ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने किया.

सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला बिहार से

मालदा : नेशनल सब जुनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के टेयर 1 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कल दोपहर 3 बजे झारखंड और बिहार के बीच मैच खेला जाएगा.

दोनों ही टीमें अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं थी. जहां झारखंड ने महाराष्ट्र को 4-0 और पंजाब को 10-0 से हरा कर मुकाबले को खेलने उतरेगी वहीं बिहार ने मेघालय को 10-0, गुजरात को 5-0 और कर्नाटक को 5-1से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची है.

ये मैच बहुत ही रोचक होने की उम्मीद है. झारखंड के सभी महिला क्लब के कोच, मैनेजर और सदस्यों ने इस मैच के लिए झारखंड टीम को शुभकामनाएं दी है.

पंजाब को 10-0 से रौंद कर झारखंड टीम अगले दौर में प्रवेश किया

मालदा : नेशनल सब जुनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड ने पंजाब की टीम को एकतरफा मुकाबले में 10-0 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया. शुरुआत के 6वें मिनट से जो गोल का सिलसिला शुरू हुआ वो मैच के 85में मिनट तक जारी रहा.

मैच शुरू होने के 6वें मिनट में पहला गोल त्रितिका तिउ ने किया. त्रितिका तिउ ने 2 (6′,43′), सबरीना कुमारी ने 2 (58′, 85′), दीपिका कुमारी ने 3 (25′, 47′, 55′), स्वाति मुंडा ने 1 (49′),  प्रीति कुमारी ने 1 (38′) सोनल मुंडा ने 1 (36′) गोल किया. झारखंड टीम शुरू से ही मैच में मजबूत पकड़ बनाए हुई थी जिसे अंत तक बरकरार रखा.

ये लीग चरण का अंतिम मैच था जिसे जीतकर झारखंड टीम शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट चरण में प्रवेश कर गई. जहां उसका मुकाबला बिहार से होगा.

                     दीपिका कुमारी 

इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच झारखंड टीम की दीपिका कुमारी को दिया गया.

Credit : IFA TV | Tier 1 Group Stage | JHARKHAND vs PUNJAB

नेशनल सब जुनियर बालिका U-15 वर्ग में झारखंड का मुकाबला पंजाब से होगा

मालदा : नेशनल सब जुनियर बालिका U-15 वर्ग में झारखंड टीम का मुकाबला पंजाब से होगा. झारखंड टीम जहां अपना पहला मैच महाराष्ट्र से 4-0 से जीत कर अंक तालिका में प्रथम स्थान पर है वहीं पंजाब की टीम 5 सितंबर को खेले गए मैच में महाराष्ट्र से 2-1 से हारी है और वो अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर है.

झारखंड टीम अघोषित अगले चरण में पहुंच चुकी है अगर पंजाब इस मैच को बहुत बड़े अंतर से जीते तो ही कुछ अंतर देखने को मिले. झारखंड टीम अगर ड्रॉ भी खेलती है तो वो अगले चरण में प्रवेश कर जाएगी.

पंजाब के नजरिए से देखा जाए तो अगले चरण में प्रवेश  के लिए उसे झारखंड टीम को 5-0 के बड़े अंतर से हराना होगा जो थोड़ा मुश्किल है अगर दोनों टीमों के खेल को देखा जाए तो लेकिन खेल में पहले से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

झारखंड बनाम पंजाब मैच का सीधा प्रसारण हमारे वेबसाईट www.jharsports.com पर भी देख सकते हैं.

सब जुनियर बालिका U-15 वर्ग में झारखंड टीम का शानदार आगाज 4 – 0 से विजय रही

मालदा : सब जुनियर बालिका U-15 वर्ग नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में झारखंड टीम ने शानदार खेल से महाराष्ट्र टीम को 4-0 से पराजित किया. टीम की ओर से मनीषा डुंगडुंग ने 23वें, 66वें, 83वें मिनट में तीन गोल और सोनल मुण्डा ने 57वें मिनट में एक गोल किया. मैच में पुरी तरह पहले हाफ से लेकर दुसरे हाफ तक पुरे मैच में झारखंड के खिलाड़ीयों ने बॉल पर नियंत्रण बनाए रखा. मैच में खिलाड़ियों ने अच्छे तालमेल और आक्रामकता से खेला किसी भी समय महाराष्ट्र टीम को अपने उपर हावी नहीं होने दिया और मैच को 4-0 से अपने नाम किया.

मनीषा डुंगडुंग को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

झारखंड बालिका अंडर-15 टीम के खिलाड़ी

आयुषी कुमारी 1
गौरी सिंह 2
सोनल मुंडा 3
नेंसी मुंडा 4
राखी कुमारी 5
सुनेना टुडू 7
प्रीति कुमारी 8
मनीषा डुंगडुंग 9
दीपिक कुमारी 10
सबरीना कुमारी 11
खुशबू तिग्गा 12
शिला कुमारी 13
झुमकी कुमारी 14
त्रितिका तियु 15
सृष्टि कुमारी 16
लक्ष्मी कुमारी 17
स्वाति मुंडा 18
निधि टोप्पो 19
अनामिका कुमारी 20
प्रीति तिग्गा 21
मौतुशी मंडल 22

मुख्य कोच : पारस करमाली

 

Credit : IFA TV | Tier 1 Group Stage | Maharashtra vs Jharkhand

ST. JOHNS FC RANCHI vs BLACK TIGER RANCHI | MEN’S Final Match

 

Credit : Jitu Gari Vlogs
Match Score
ST. JOHNS FC RANCHI (M)
Final 4 (1st Leg) |Thu, Aug 15, 2024 | 3:30 PM
0:2
Hulhundu Football Ground Ranchi | Attendance: 3
Referee: Oraon Vikram
BLACK TIGER RANCHI (M)
STARTING XI
Starting Lineup: 4-3-3
51
Rahul
3
Balgobind
75
+1
Substitution
Munda Balgobind
Lakra Anand
5
Pankaj
4
Mukesh
18
Vishal
8
Pashker S
17
Ajeet
25
+1
Yellow Card
Kachhap Ajeet
75
+1
Substitution
Kachhap Ajeet
Baxla Raj
7
Pradeep
88
+1
Substitution
Munda Pradeep
Oraon Lachhu
10
Karamchand
11
Rahul
7
Prakash
Substitutes
50
Barla Sandeep
N/A
14
Oraon Lachhu
88
+1
Substitution
Munda Pradeep
Oraon Lachhu
N/A
15
Kachhap Niraj
N/A
16
Mahto Rohit
N/A
20
Bhagat Sumit
N/A
1
Kujur Birsa
N/A
6
Kujur Manshu
N/A
12
Baxla Raj
75
+1
Substitution
Kachhap Ajeet
Baxla Raj
N/A
19
Lakra Anand
75
+1
Substitution
Munda Balgobind
Lakra Anand
DM
Head coach: 
Tigga Joseph
Starting Lineup: 4-3-3
69
Reman
4
Somra
23
Manjeet
5
Bimal
13
Roney
7
Upen
8
Rohan
14
Aswin
12
Bagham
60
+1
Goal
Mahto Bagham
22
Rohit
80
Goal
Tigga Rohit
85
+1
Yellow Card
Tigga Rohit
25
Sankar
Substitutes
1
Tirkey Bidesh
GK
24
Mahto Vijay
N/A
15
Munda Agamlal
N/A
28
Kumar Chhotu
N/A
6
Munda Prakash
N/A
19
Kumar Nitish
N/A
26
Kumar Roshan
N/A
2
Kumar Amit
N/A
11
Kachhao Sashi
N/A
Manager: 
Kumar Munna
Match Commentary
88′ + 1′
Substitution
Oraon Lachhu
For Munda Pradeep
sub
85′ + 1′
Yellow Card
Yellow Card for BLACK TIGER RANCHI (M)
Tigga Rohit
y
80′
0:2
Goal for BLACK TIGER RANCHI (M)
Tigga Rohit
goal
75′ + 1′
Substitution
Lakra Anand
For Munda Balgobind
sub
75′ + 1′
Substitution
Baxla Raj
For Kachhap Ajeet
Goal
60′ + 1′
0:1
Goal for BLACK TIGER RANCHI (M)
Mahto Bagham
Goal
25′ + 1′
Yellow Card
Yellow Card for ST. JOHNS FC RANCHI (M)
Kachhap Ajeet
Y