Tag: News

झारखंड जुनियर बालिका U 17 वर्ग का ट्रायल सम्पन्न

 

Jharkhand football

हजारीबाग | राष्ट्रीय जुनियर U-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 लिए झारखंड टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया. इस ओपन ट्रायल में लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें से 30 खिलाड़ियों का चयन झारखंड कैम्प के लिए किया गया.

ट्रायल में हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, रांची, गुमला, जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो के खिलाड़ी बहुत संख्या में मौजूद थे.

ये कैम्प भुसूर नामकोम रांची में रखा गया है जहां खिलाड़ी 1 अगस्त तक कोच की निगरानी में अभ्यास करेंगे.

इस मौके पर आशिष बोस, सुभाष, अविनाश इत्यादि मौजूद थे.

आज जुनियर झारखंड U 17 बालिका फुटबॉल ट्रायल

हजारीबाग | राष्ट्रीय जुनियर U-17 फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 लिए बालिका टीम का ओपन ट्रायल शुक्रवार दिनांक 19 जुलाई को हजारीबाग में रखा गया है.

3 अगस्त से 10 अगस्त तक अनाअनंतपुर आन्ध्र प्रदेश में होने वाले इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम को आन्ध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.

जिस खिलाड़ी का जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 और 1 जनवरी 2009 है वो इस ट्रायल में भाग लें सकते हैं, साथ ही खिलाड़ियों का सी.आर.एस. होना अनिवार्य है.

स्टार वॉरियर्स ने जीता खिताब

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के फाइनल में स्टार वॉरियर्स ने जेएसएसपीएस होटवार को ट्राईब्रेकर में 4-2 से हरा कर रांची महिला लीग का खिताब अपने नाम किया।

रोमांचक फाइनल मैच में दोनों ही टीम अपने चरम पर खेली। लगातार आक्रमण पर आक्रमण और बेहतरीन मूव से टीमें हर पल दाव बदल रही थी। जेएसएसपीएस के खिलाड़ी पुरे मैच में दबाव बना कर रखा। पर वो उसे गोल में तबदिल नहीं कर सकी।

ओरमांझी कस्तूरबा स्कूल की बालिका बैंड ने मैच के पहले अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया और दर्शकों का खुब मनोरंजन किया। इसके बाद आदिवासी कलाकारों ने शहनाई व ढोल नगाड़े से नागपुरी धुन पर ऐसा समां बांधा की दर्शक झुमने को मजबूर हो गये।

लीग में शामिल सभी टीमों के कोच-मैनेजर को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी निर्मल कौर ने विनर और विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सुप्रीमकोर्ट अभिषेक चौधरी ने रनर टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के मौके पर साईं के पुर्व फुटबॉल कोच सुनील कुमार, जेएसएसपीएस के मुकुल टोप्पो, सीएए के महासचिव आसिफ नईम, रेफरी फरीद खान, आशीष बोस सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थीत थे।

इसके अलावे प्लेयर ऑफ द सीरीज और वूमेन ऑफ द मैच, स्टार वारियर्स चरदी कांके की दिव्यानी लिंडा को,

बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट जेएसएसपीएस होटवार की अनीशा उरांव को,

बेस्ट स्कोरर जय जवान डिबडिह की अलिशा तिग्गा को

और ब्लू पैंथर टाटीसिलवे की नाम्या को राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया।

रांची महिला फुटबॉल लीग | फाइनल में मुकाबला जेएसएसपीएस और स्टार वारियर्स के बीच

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के फाइनल मैच की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. ये मैच वृहस्पतिवार 18 जुलाई को खेलगांव स्पोर्टस कॉम्पेलेक्स होटवार के फुटबॉल प्रेक्टिस मैदान में जेएसएसपीएस और स्टार वारियर्स चरदी कांके बीच होगा.

आयोजक (सीएए) के सचिव ने बताया कि 18 जुलाई दोपहर 12 बजे से स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

ज्ञात हो कि 20 जून 2024 से शुरू हुआ, महिला फुटबॉल लीग के फाइनल के मुकाबले नहीं हुए हैं. 19 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया और उनमें से जेएसएसपीएस और स्टार वारियर्स चरदी कांके फाइनल पहुंचे.

देखना दिलचस्प होगा दोनों टीमों में से कौन सी टीम इस फाइनल मुकाबले को जीत कर खिताब अपने नाम करती है.

महिला फुटबॉल टूर्नामेंट अपडेट :

स्व. फादर नोवल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 में 8 टीमें हिस्सा ले रही है, सभी मैच हुलहुन्डू फुटबॉल मैदान में खेलें जाएंगे. फाइनल 15 अगस्त को खेला जाएगा.

रांची लीग : जेएसएसपीएस और स्टार वारियर्स एफसी चरदी फाइनल में

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के सुपर सिक्स के अंतिम दिन के दो मैच खेलगांव स्पोर्टस कॉम्पेलेक्स होटवार के फुटबॉल प्रेक्टिस मैदान में खेले गए।

 

पहला मैच तरूण घोष एफसी और स्टार वारियर्स एफसी के बीच खेला गया. जिसे स्टार वारियर्स एफसी ने 2-1 से जीता. ये मैच सेमीफाइनल के बराबर था. दोनों टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं किया.

दुसरे हाफ के 43वें मिनट में स्टार वारियर्स की ओर से यमुना कुमारी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. मैच के 52वें मिनट में डी बॉक्स के बाहर एक और मौका जिसे बिन्नी कुमारी ने फ्री किक के जरिए गोल किया.

तरूण घोष एफसी ने एक के बाद एक कई हमला किया और मैच के 64वें मिनट में अनीता कुमारी ने टीम के लिए गोल किया.

रैफरी की अंतिम सीटी के साथ ही स्टार वारियर्स के खिलाड़ी मैदान के चारों ओर खुशी मनाने लगे और तरूण घोष एफसी के खिलाड़ी काफी निराश दिखे. इसी के साथ स्टार वारियर्स एफसी मैच 2-1 से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर गई.

दुसरा मैच लिटिल एंजेल गोवा रेड और जय जवान एफसी के बीच खेला गया. जय जवान की टीम पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी क्योंकि वो पहले मैच  1-0 से हार गई थी.

ए ग्रुप में दिलचस्प परिस्थिति बन गई थी. जेएसएसपीएस के दो मैच में एक जीत 1-0 और एक ड्रॉ 0-0 के साथ 4 अंक थे. लिटिल एंजेल गोवा रेड के एक मैच  ड्रॉ क से 1 अंक था. उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच को कम से कम 2-0 अंतर से जीतना था.

मैच जैसे ही शुरू हुआ दोनों ही ओर से लगातार हमले पर हमले कर रहे थे. मैच के 11वें मिनट में दाएं छोर से एक खुबसूरत पास को बिमला कुमारी ने गोल में डालने में कोई ग़लती नही की और जय जवान एफसी को 1-0 से बढ़त दिला दिया.

दुसरे हाफ में अलीशा तिग्गा ने 33वें मिनट में गोल कर टीम के स्कोर को 2-0 कर दिया. समय जैसे जैसे गुजर रहा था लिटिल एंजेल गोवा रेड के टीम पर दबाव उतना ही बढ़ रहा था. 44वें मिनट में अलीशा तिग्गा ने अपने टीम के लिए तीसरा गोल कर मैच को एक तरफ कर दिया.

लिटिल एंजेल गोवा रेड ने बहुत कोशिश की, टीम को झटका तब लगा जब गोलकीपर गोल बचाने के क्रम में चोटिल हो गई और उसे मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा, टीम गोल करने में कामयाब नहीं रही और ये मैच जय जवान एफसी डिबडीह ने 3-0 से जीता.

फाइनल मैच के तारीख की घोषणा बहुत जल्द किया जाएगा.

 

 

 

सुपर सिक्स : स्टार वारियर्स और जेएसएसपीएस जीती

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के सुपर सिक्स के आज दो मैच  खेलगांव स्पोर्टस कॉम्पेलेक्स होटवार के फुटबॉल प्रेक्टिस मैदान में खेले गए।

पहला मैच युवा क्लब और स्टार वारियर्स एफसी के बीच खेला गया. बेहद संघर्षपूर्ण मैच में स्टार वारियर्स एफसी की टीम 1-0 से विजय रही. युवा क्लब ने गोल करने की भरसक कोशिश की पर गोल नहीं कर सकी.

इस लीग में युवा क्लब ओरमांझी का सफर यही पर समाप्त हो गया. सुपर सिक्स के दो मैच में कोई मैच नहीं जीत सकी.

सुपर सिक्स ग्रुप बी में तरूण घोष एफसी और स्टार वारियर्स एफसी दोनों टीमें एक-एक जीती है. सोमवार 8 जुलाई को दोनों के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा. जिसे जितने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी.

सुपर सिक्स का दुसरा मैच जेएसएसपीएस और जय जवान एफसी डिबडीह के बीच खेला गया. बेहद रोमांचक मैच में दोनों ही टीमें कांटे की टक्कर की थी, पर जेएसएसपीएस की ओर से बबिता कुमारी ने पहले हाफ में गोल किया और 1-0 की बढ़त दिलाई, जिसे अंत तक बरकरार रखा.

लीग मुकाबले में अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम जय जवान एफसी डिबडीह, इस मुकाबले को भी उसी तरह खेला पर गोल करने में नाकामयाब रही. इसी के साथ जय जवान एफसी डिबडीह का भी लीग में सफर यही खत्म होता है.

क्योंकि इस ग्रुप के पहले मैच में लिटिल एंजेल गोवा रेड और जेएसएसपीए के बीच ड्रॉ रहा था. जिस कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले. जेएसएसपीएस ने इस मैच को जीत कर 3 महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिया है. जिससे उसके 4 अंक हो गए हैं.

इस ग्रुप में मुकदमा दिलचस्प बना गया है. 8 जुलाई को खेले जाने वाला मैच लिटिल एंजेल गोवा रेड और जय जवान एफसी डिबडीह के बीच होगा.

 

8 जुलाई के मैच :

दोपहर 2:30 बजे स्टार वारियर्स एफसी बनाम तरूण घोष एफसी

दोपहर 3:30 बजे लिटिल एंजेल गोवा रेड बनाम जय जवान एफसी डिबडीह

 

फुटबॉल : सुपर 6 मैच । लिटिल एंजेल गोवा रेड बनाम जेएसएसपीएस

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के सुपर सिक्स के मैच आज से खेलगांव स्पोर्टस कॉम्पेलेक्स होटवार के फुटबॉल प्रेक्टिस मैदान में खेले जाएंगे।

6 जुलाई दोपहर 2:30 बजे लिटिल एंजेल गोवा रेड बनाम जेएसएसपीएस,

आज लिटिल एंजेल गोवा रेड और जेएसएसपीएस के बीच पहला मैच खेला जाएगा. जेएसएसपीएस लीग चरण के ग्रुप बी की शीर्ष टीम है और लिटिल एंजेल गोवा रेड संयुक्त रूप से ग्रुप ए की शीर्ष टीम है इसके साथ तरूण घोष एफसी भी शीर्ष पर थी. जेएसएसपीएस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ीयों के साथ मैदान में उतरेगी. वही लिटिल एंजेल गोवा रेड की टीम अपने ग्रुप में एक भी मैच नहीं हारी है. दोनों ही टीमें इस महत्वपूर्ण मैच को जीत कर पुरे अंक लेना चाहेगें.

6 जुलाई दोपहर 3:30 बजे युवा क्लब बनाम तरूण घोष एफसी

दुसरा मैच युवा क्लब ओरमांझी और तरूण घोष एफसी धुर्वा के बीच होगा. युवा क्लब रांची की प्रसिद्ध क्लब में से एक है उनका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है पुरी टीम संतुलित है अब देखना होगा कि वो इस मैच में भी उसी प्रदर्शन को दोहरा पाते है या नहीं. तरूण घोष एफसी अपने ग्रुप में शीर्ष रही है और उसके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी है जिसका लाभ उन्हें पुरे लीग चरण में हुआ है देखना दिलचस्प होगा की आज वे किस तरह का खेल खेलेंगे.

कल के सुपर सिक्स के मैच:

7 जुलाई दोपहर 2:30 बजे युवा क्लब बनाम स्टार वारियर्स एफसी

7 जुलाई दोपहर 3:30 बजे जय जवान डिबडीह बनाम जेएसएसपीए

 

 

 

फुटबॉल : सुपर 6 के मैच कल से शुरू

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के सभी लीग चरण के मैच सम्पन्न हुए. जिसमें 6 टीम अगले चरण में पहुंच गई है.

इन 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में लिटिल एंजेल गोवा रेड, जेएसएसपीएस, जय जवान डिबडीह और ग्रुप बी में युवा क्लब, स्टार वारियर्स एफसी, तरूण घोष एफसी में रखा गया है.

अगले चरण के मैच शनिवार 6 जुलाई से प्रेक्टिस मैदान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, होटवार में खेलें जाएंगे.

6 जुलाई दोपहर 2:30 बजे लिटिल एंजेल गोवा रेड बनाम जेएसएसपीएस, और 3:30 बजे युवा क्लब बनाम तरूण घोष एफसी के बीच खेला जाएगा.

7 जुलाई दोपहर 2:30 बजे युवा क्लब बनाम स्टार वारियर्स एफसी और 3:30 बजे जय जवान डिबडीह बनाम जेएसएसपीए के बीच खेला जाएगा.

8 जुलाई दोपहर 2:30 बजे तरूण घोष एफसी बनाम स्टार वारियर्स एफसी और 3:30 बजे जय जवान डिबडीह बनाम लिटिल एंजेल गोवा रेड के बीच खेला जाएगा.

ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल मुकाबला खेलेगी.

 

 

संडे सुपर लीग : फाइनल मैच स्थगित, नई तीथि की घोषणा जल्द

3 सितम्बर को होने वाली संडे सुपर लीग के फाइनल मैच को किन्ही तकनीकी कारणों से स्थगित किया जा रहा हैं. जल्द की नई तीथि की घोषणा कर दी जाएगी.

SSL अंतिम पड़ाव की ओर

27 अगस्त 2023 को सुपर संडे लीग के अंतिम दो मैच खेले जाने हैं. पहला मैच भुसूर फुटबॉल मैदान में और दुसरा मैच बरवे फुटबॉल मैदान ओरमंझी में खेला जाएगा.

पहला मैच : भुसूर मैदान में सुबह 8 बजे से श्याम FC खुंटी बनाम सूरत FC नामकोम के बीच खेला जाएगा.

दुसरा मैच : बरवे मैदान ओरमांझी में दोपहर 2 बजे से युवा इंडिया ओरमांझी बनाम लिटिल एंजेल गोवा कांके के बीच खेला जाएगा.

अभी तक प्वाइंट टेबल में टॉप रही टीम सूरत एफसी लीग चरण के अपने अंतिम मुकाबले में टीम खूंटी श्याम एफसी खूंटी के साथ मात्र एक औपचारिक ही है क्योंकि सूरत एफसी नामकोम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है श्याम एफसी खूंटी अपने अंतिम मैच में एक अच्छा मैच खेलकर अपने सफर का अंत करना चाहेगी.

उधर दूसरे मैच में युवा इंडिया ओरमांझी और लिटिल एंजेल गोवा कांके के बीच खेला जाना है यह एक रोमांचक मुकाबला होगा क्योंकि युवा इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए यह मैच कम से कम दो गोल के अंतर से जीतना बेहद जरूरी है.

सुपर संडे फुटबॉल लीग के अंतिम राउंड में यह दोनों मुकाबले खेले जाने हैं इसके साथ ही लीग चरण के सभी मैच पूरे हो जाएंगे. कल आज के इन मुकाबलाओं से ही फाइनल की दो टीम या कहें एक टीम पहुंचेगी क्योंकि सूरत एफसी पहले ही फाइनल के लिए जगह बनाने में सफल रही है.