Tag: News

AIFF द्वारा अंडर-15 जूनियर बालिका फुटबॉल के लिए रांची में ओपेन ट्राईल 26 और 27 अप्रैल को

AIFF Open Trial Registration

रांची : भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) द्वारा जूनियर बालिका फुटबॉल के लिए झारखंड के प्रतिभवान खिलाड़ीयों को देखते हुए, यह ट्रायल रखा गया है- झारखंड, बिहार, उड़िसा, पश्चिम बंगाल राज्य के खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं, भारतीय अंडर-15 बालिका फुटबॉल टीम का चयन, ओपेन ट्रायल 26 और 27 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में किया जा रहा है.

ट्रायल में भाग लेनेवाले खिलाड़ी को सरकारी कार्यालयों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (मूल और छायाप्रति के साथ), अपनी हाल की फोटो लाना अनिवार्य होगा.

चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर में रखा जाएगा और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में रखा जाएगा.

जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 और 31 दिसंबर 2011 के बीच हुआ है. वे ही खिलाड़ी इस ट्रॉयल में हिस्सा ले सकेंगे.

रांची में ट्रॉयल मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स स्थित मुख्य फुटबॉल स्टेडियम में रखा जाएगा. (AIFF) द्वारा नामित प्रशिक्षकों एवं चयनकर्ताओं द्वारा ट्रॉयल लिया जाएगा.

AIFF open trial 2025 1

अंडर 19 फुटबॉल 68वीं स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में झारखंड बालक और बालिका दोनों वर्गों के फाइनल में पहुंची

इंफाल: 68वीं नेशनल स्कूली गेम्स फुटबॉल अंडर 19 प्रतियोगिता में झारखंड की बालक और बालिका दोनों टीमें फाइनल में स्थान बना ली है. मणिपुर के इंफाल में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड अंडर-19 बालिका टीम सेमीफाइनल मैच में तमिलनाडु को 5-0 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गई.

झारखंड टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए, अल्फा कन्डुलना दो गोल, एलिजाबेथ एक्का दो गोल और रीना कुमारी एक गोल से जीत दर्ज किया.

झारखंड अंडर-19 बालक टीम ने भी सेमीफाइनल में मणिपुर को ट्राई बेकर में 4-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. झारखंड से सभी खेल प्रेमी फाइनल मैंच के लिए दोनों टीम को शुभकामनएं दे रहें हैं.

झारखंड टीम के साथ कोच बिंदु कुजूर, जितेंद्र कच्छप, मैनेजर लीना सोरेन, अमीत टोप्पो, और एचओडी बिंदेश्वर महतो हैं.

फाइनल 21 अप्रैल 2025 को बालिका वर्ग में झारखंड बनाम मेजबान मणिपुर

झारखंड अंडर 17 बालिका टीम ने जीता ड्रीम स्पोर्ट्स नेशनल चैम्पियनशिप का खिताब

गोवा : ड्रीम स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 में झारखंड बालिका अंडर 17 टीम ने ओडिशा को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. झारखंड टीम पुरे प्रतियोगिता के दौरान एक मैच नहीं हारी.

पहले चरण में अपने लीग टेबल में टॉप पर रहते हुए, फाइनल में प्रवेश किया. इस दौरान झारखंड बालिका टीम अपने पहले मैच में मेजबान गोवा को 6-2 गोल से पराजित किया. दुसरे मैच में कर्नाटक को 3-0 गोल से शिकस्त दिया और लीग के अंतिम मैच में आसाम टीम को 1-0 से हराकर झारखंड टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

फाइनल में झारखंड टीम का मुकाबला ओडिशा से था, इस मैच को भी झारखंड बालिका टीम ने 1-0 गोल से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में एक मात्र गोल झारखंड टीम की ओर से मैच के 20वें मिनट में अनामिका सांगा ने किया, जो अंत तक निर्णायक साबित हुआ.

कप्तान चांदनी कुमारी के नेतृत्व में झारखंड टीम पुरे प्रतियोगिता के दौरान मात्र 12 खिलाड़ियों से खेल रही थी. फिर भी टीम का हौसला किसी भी क्षण कम नहीं हुआ.

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान बुईचुंग भूटिया और सुब्रत पाल थे. जिन्होंने झारखंड टीम को ड्रीम स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप की ट्रॉफी को जैसे ही हाथों में दिया पुरे टीम में खुशी की लहर दौड़ गई. झारखंड और पुरे देश से झारखंड टीम को बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है.

 

अंडर 14 बालक वर्ग में झारखण्ड टीम का सलेकशन ट्राईल

CHAIBASA

GUMLA

GODDA

सब जुनियर नेशनल चेम्पियनसिप 2025-26 के लिए झारखण्ड फुटबॉल फेडरेशन द्वारा अंडर 14 बालक वर्ग में झारखण्ड टीम का सलेकशन ट्राईल हो रहा है। इसे चार जोन में किया जा रहा है, धनबाद, चाईबासा, गुमला और गोडडा। जिनका जन्म 2012 और 2013 में हुआ है, वो इस सलेक्शन ट्राईल में भाग ले सकते हैं। खिलाड़ीयों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, 4 रंगीन फोटो लाना है और साथ ही उन्हें AIFF portal में CRS करना अनिर्वाय है।

  • 5 मार्च 2025 सिंहभूम फुटबॉल एसोसिएशन स्टेडियम, चाईबास, समय सुबह 8 बजे से
  • 6 मार्च 2025 परमवीर अलर्बट एक्का स्टेडियम, गुमला, समय सुबह 8 बजे से
  • 7 मार्च 2025 सिद्धु कानु स्टेडियम, बड़ा सिमरा लालमटीया, गोडडा, समय सुबह 8 बजे से
  • धनबाद जोन का ट्राईल 24 फरवरी को ही सिजुवा स्टेडियम, धनबाद में हो चुका है।

DHANBAD

 

मणिपुर ने झारखण्ड सिनियर महिला टीम को 5-0 से पराजित किया

नारायणपुरः सिनियर महिला नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में मणिपुर के साथ खेले गए मुकाबले में मणिपुर ने झारखण्ड को 5-0 से पराजित किया. मणिपुर की ओर से डांगमेई ने दो गोल किया और उसे प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

मणिपुर टीम पहले हाफ से ही मैच में आक्रमक थी. अनुभवी खिलाड़ीयों से लैस मणिपुर, झारखण्ड टीम को कोई भी मौका आसानी से नहीं दे रही थी. मैच के 18वें मिनट में ही मणिपुर की वांगखेम को पीला कार्ड दिया गया. मणिपुर के आक्रमण को पहले हाफ में झारखण्ड टीम ने रोके रखा और एक भी गोल नहीं होने दिया.

दुसरे हाफ में मणिपुर पहली सफलता मिली, मैच के 50वें मिनट में नाओरेम ने एक शानदार गोल कर मणिपुर को 1-0 की बढ़त दिला दी. देखते ही देखते 58वें मिनट में डांगमेई ने गोल कर मणिपुर के गोल अंतर को 2-0 कर दिया.

झारखण्ड टीम भी कोई मौके मिलने के बावजुद गोल स्कोर नहीं कर पा रही थी. झारखण्ड की टीम ने तीन बदलाव और किए, मैच के 59वें मिनट में शिवानी के स्थान में एलिज़ाबेद, 63वें मिनट में संगीता के स्थान में रिया और 63वें मिनट में अनीता के स्थान में रोशनी ने टीम में स्थान लिया.

खेल के 70वें मिनट में नाओरेम ने गोल कर मणिपुर के गोल अंतर को 3-0 कर दिया. दोनों ही टीम ने अपने खिलाड़ीयों को बहुत अच्छी तरह इस्तेमाल किया. खेल के 79वें मिनट में मणिपुर ने दो खिलाड़ीयों को बदला और झारखण्ड टीम ने एक खिलाड़ी को. मणिपुर की ओर से नोंग्मैथेम और न्गांगबाम के जगह पर मैबाम और खुमुक्चम. झारखण्ड की ओर से अनुसका के स्थान पर पूजा मैदान में उतरी.

मैच के 83वें मिनट में मणिपुर ने और दो खिलाड़ी हेमम और लैश्राम को बदलकर थोकचोम और नांदेइबम को मौका दिया. जिसका फायदा उसे मिला, मैच के 84वें मिनट में असेम् रोजा ने गोल कर मणिपुर के गोल अंतर को 4-0 और बड़ा कर दिया. दो मिनट बाद 86वें मिनट में डांगमेई ने गोल कर मणिपुर के लिए जीत सुनिश्चित कर दिया ओर गोल स्कोर 5-0 कर दिया जो अंत तक बना रहा. खेल के 87वें मिनट पर मणिपुर ने अंतिम बदलाव करते हुए असेम् रोजा के जगह लैश्राम को मैदान में उतारा.

झारखण्ड टीम ने भी मैच को अच्छी तरह खेला पर अनुभव के आगे उनकी एक ना चली. खिलाड़ीयों का आपसी तालमेल और फिटनेस साफ-साफ देखने को मिला.

इस मैच में भले ही झारखण्ड टीम कोई गोल नहीं कर सकी और मैच 5-0 से गवाया पर युवा खिलाड़ीयों को मणिपुर जैसी ताकतवर टीम से बहुत कुछ सिखने को मिला और आने वाले वक्त में इसका लाभ खिलाड़ीयों और झारखण्ड टीम को जरूर मिलेगा.

झारखण्ड टीम

प्लेयर लाइनअप
मालती
निशिमा
पूर्णिमा
रिया
एलिज़ाबेद
दिव्यानी
नीतू
अनिता
अमीषा
पूजा
रोशनी

कोचः पारस करमाली

सबसिटियुट प्लेयर
संगीता
तन्नु
किरण
रीना
रानी
तारावती
पुष्पा
अंजलि

 

 

मैच के मुख्य अंशः

Credit : Youtube

झारखण्ड सिनियर महिला टीम को उड़ीसा ने 4-0 से पराजित किया

नारायणपुरः सिनियर महिला नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में उड़ीसा ने झारखण्ड को 4-0 से पराजित किया. उड़ीसा की ओर से मनीषा नायक को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

मैच के पहले हाफ से ही उड़ीसा टीम आक्रमक थी जिसका लाभ उसे 10वें मिनट में दिखा जब शुभद्रा साहु ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाया. उड़ीसा टीम ने पहले हाफ में दो परिर्वतन किए. मैच के 23वें मिनट में सुनीता के स्थान में प्रज्ञान और 29वें मिनट में दीपा के स्थान में मनीषा ने टीम में स्थान लिया. झारखण्ड टीम भी समय-समय पर आक्रमण कर रही थी पर गोल करने में सफल नहीं हो सकी.

मैच के दुसरे हाफ में झारखण्ड टीम ने पहला बदलाव किया, पूजा के स्थान पर रीना ने मैदान में प्रवेश किया. 51वें मिनट में फिर से उड़ीसा टीम ने की ओर से मोनिका ने गोल कर 2-0 की बढ़त दिला दिया. 58वें मिनट में झारखण्ड की ओर से एक और बदलाव किया गया रिया के जगह में संगीता मैदान में उतरी. उड़ीसा की ओर से 59वें मिनट में सुमित्रा ने एक और एक गोल किया.

झारखण्ड टीम खिलाड़ी को बदल रही थी और उड़ीसा टीम गोल करती जा रही थी. 75वें मिनट में झारखण्ड की ओर से दो बदलाव किए गये रोशनी के जगह तारावती और मालती के स्थान में अंजली मैदान में उतरी. पर झारखण्ड के लिए कुछ भी काम नहीं आ रहा था. उड़ीसा की ओर से मैच के 80वें मिनट में मनीषा ने गोल कर गोल के अंतर को 4-0 कर दिया जो अंत तक बरकरार रहा. इसके अलावे उड़ीसा टीम ने भी दो बदलाव किए 90वें मिनट में मनीषा के जगह प्रतिमा और सुमीत्रा के स्थान में इपशिता मैदान में उतरी.

झारखण्ड टीम

प्लेयर लाइनअप
मालती
निशिमा
पूर्णिमा
रिया
एलिज़ाबेद
दिव्यानी
नीतू
अनिता
अमीषा
पूजा
रोशनी

कोचः पारस करमाली

सबसिटियुट प्लेयर
संगीता
तन्नु
किरण
रीना
रानी
तारावती
पुष्पा
अंजलि

 

 

मैच के मुख्य अंशः

Credit : Youtube

नेशनल सिनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता : झारखंड ने तेलंगाना को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया

सिलिगुड़ी : नेशनल सिनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 के ग्रुप एच के क्वलिफिकेशन राउंड में झारखंड ने तेलंगाना को 2-0 से पराजित किया.
झारखंड टीम ने इस मैच के लिए अपने टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं करते हुए उन्हीं खिलाड़ियों के साथ उतरी जो पीछले मैच में थी. मैच के पहले हाफ में ही सुनीता मुण्डा ने मैच के 37वें मिनट में गोल कर झारखंड टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. दुसरा गोल मैच के दुसरे हाफ में अमिषा बाखला ने मैच के 52वें मिनट में किया. ये गोल अंतर मैच के अंत तक रहा और अंततः झारखंड टीम मैच 2-0 से जीती.
पुरे मैच में झारखंड टीम ने मजबूत पकड़ बनाए रखा और गेंद को अपने पास ही रखा बॉल पोजिशन की बात करें तो लगभग 70%-30% रहा जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम किस तरह खेली. गोल की बात करें तो निश्चित तौर पर गोल अंतर कम रहा साथ ही बहुत से मौकों को खिलाड़ी गोल में तब्दील नहीं कर सकी, इस पर झारखंड टीम और कोचिंग स्टाफ को ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि अगले दौर में प्रतियोगिता थोड़ा कठिन होगा.
इसके साथ ही झारखंड टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए अगले दौर में प्रवेश कर गई.
दुसरे स्थान पर मिजोरम की टीम रही जिसने मात्र तेलंगाना से मैच जीता था.
अंतिम स्थान पर तेलंगाना की टीम रही जिसने एक भी मैच नहीं जीता.
प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश करने वाली टीमें इस प्रकार है :
तमिलनाडु, महाराष्ट्र, रेलवे, पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा, सिक्किम और झारखंड
ये सभी टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं है.

झारखंड महिला फुटबॉल क्लबों के खिलाड़ियों और कोच मैनेजर कि ओर से झारखंड टीम और मुख्य कोच पारस करमाली को बहुत-बहुत बधाई.

नेशनल सिनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता : झारखंड ने मिजोरम के साथ अपना पहला मैच 1-0 से जीता

सिलिगुड़ी : नेशनल सिनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 के ग्रुप एच के क्वलिफिकेशन राउंड में झारखंड ने मिजोरम को 1-0 से पराजित किया.

प्रतियोगिता के पहले मैच में झारखंड ने आक्रमकता दिखाते हुए मैच को अपने नाम किया. पहले हाफ से झारखंड की आक्रमण पंक्ति ने तेज-तर्रार खेल दिखाया और आधे से अधिक समय तक वो विपक्ष के क्षेत्र में खेले. कई अटैक बनाए पर गोल कर नहीं पायी.

दुसरे हाफ में मिजोरम ने भी जोर लगाया पर सभी मूव को झारखंड के खिलाड़ीयों ने नाकाम कर दिया. झारखंड ने दुसरे हाफ में दाहिने ओर से मूव बनाया और उसे गोल में डाल कर स्कोर 1-0 कर दिया जो अंत तक बना रहा.

नेशनल सिनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वलिफिकेशन राउंड में आज झारखंड का मुकाबला मिजोरम से

सिलिगुड़ी : नेशनल सिनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 के ग्रुप एच के क्वलिफिकेशन राउंड में झारखंड टीम आज अपना पहला मैच मिजोरम से खेलेगी.

झारखंड टीम के अलावे इस ग्रुप में मिजोरम और तेलंगाना शामिल है. तेलंगाना से झारखंड टीम का अगला मैच होगा जिसे 23 अक्टुबर को खेला जाना है.

ज्ञात हो कि सिनियर महिला टीम का ट्राईल धनबाद में किया गया था और फिर धनबाद में ही सिनियर महिला टीम का 10 दिनों का कैम्प 6 अक्टुबर से 16 अक्टुबर तक चला, जिसमें खिलाड़ीयों ने जमकर पसीना बाहाया और तैयारी की, इस कैम्प से 22 खिलाड़ीयों का चयन नेशनल सिनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया.

खिलाड़ीयों कि सूची इस प्रकार है
मालती कुमारी
शिवानी टोप्पो
निशिमा कुमारी
पूर्णिमा कुमारी
चामनी कुमारी
नीतू लिंडा
अनिता कुमारी
संगीता हांसदा
दुलार मरांडी
अमीषा बाखला
बबीता कुमारी
पूजा कुमारी
रोशनी वर्मा
सुनीता मुंडा
पूजा टोप्पो
दिव्यानी लिंडा
विकसित बाड़ा
तारावती कुमारी
अनुष्का कुमारी
ललिता बोयपाई
अनिशा उरांव
अंजलि मुंडा

मुख्य कोच : पारस करमाली

झारखंड बालिका क्लब टीमों के कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले के लिए झारखंड टीम को शुभकामनाएं दी है.

फाइनल मैच को www.jharsports.com के होम पेज पर भी लाइव देखा सकते हैं.

 

महात्मा गांधी फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 का आगाज

रांची: नवा आदिवासी क्लब पोखर टोली एयरपोर्ट रांची के तत्वाधान में महात्मा गांधी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसका आगाज दिनांक 26 सितम्बर से हो गया, जो 2 अक्टुबर 2024 तक चलेगा. 7 दिन तक चलने वाले इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 15 मैच खेले जाएंगे. ये सभी मैच पोखर टोली एयरपोर्ट फुटबॉल मैदान में खेले जाएंगे. फाइनल मैच 2 अक्टुबर को गांधी जयंती के दिन खेला जाएगा. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

ग्रुप ए में एफसी खुंटी, एस.टी.एफ. नगड़ी, आइ.एफ.ए. धुर्वा, पवन स्पोर्टस, आर.एस. बांधगाड़ी, सनराइज क्लब दलादिली, मेकॉन स्पोर्टस रांची और हातुकोड़ा सतयारी टोली है.

ग्रुप बी में ए.बी.सी. लटमा, नाइन बुलेट कवाली, समीर 11 छोटा घाघरा, संत जॉन्स रांची, ब्लैक टाइगर, जय मसीह बरियातू, हुलहुन्डू एफ.सी. और नव झारखंड बहुबजार है.

26 सितम्बर, वृहस्पतिवार को उद्घाटन मैच ए.बी.सी. लटमा बनाम नाइन बुलेट कवाली के बीच खेला जाएगा और दुसरा मैच समीर 11 छोटा घाघरा बनाम संत जॉन्स रांची के साथ होगा.