तरूण घोष एफसी जीती, लिटिल एंजेल गोवा रेड और जेएसएसपीएस के बीच मैच ड्रॉ

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित प्रथम स्व. अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग के सुपर सिक्स के पहले मैच में लिटिल एंजेल गोवा रेड और जेएसएसपीएस के बीच मैच ड्रॉ रहा.

खेले गए रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमें पुरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से लैस जेएसएसपीएस की टीम ने मैच शुरू होते ही ताबड़तोड़ हमला किया. कई बेहतरीन मूव बनाए पर लिटिल एंजेल गोवा रेड की रक्षापंक्ति ने सभी हमलों को विफल कर दिया.

जेएसएसपीएस ने लगभग चार से पांच आसान मौके गंवाए जिसमें वो गोल कर सकती थी. उनके तीन से चार गेंद गोल बार से टकराकर बाहर चले गए. लिटिल एंजेल गोवा रेड की पुरी टीम आज अलग ही रंग में दिखी सभी खिलाड़ीयों एकजुट होकर खेली. उन्हें भी दो मौके मिले थे पर वो उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके.

दुसरा मैच तरूण घोष एफसी धुर्वा और युवा क्लब ओरमांझी के बीच खेला गया. जिसमें तरूण घोष एफसी ने युवा क्लब को 2-1 से हरा कर पुरे अंक हासिल कर लिया.

दोनों ही टीमें बहुत ही जबरदस्त मैच खेली. कहीं पर भी वो एक दुसरे से उन्निस नहीं दिखी. तरूण घोष एफसी की डिफेंस लाईन ने कसम खा रखी हो कि आज किसी भी हामलें को धराशाई करने की.

इधर युवा क्लब के फॉरवर्ड और मिडफील्डर का तालमेल देखने लायक था, बार बार राइट और लेफ्ट साइड से हमले पर हमले करे जा रही थी.

मैच के पहले हाफ के 24वें मिनट में युवा क्लब के खिलाड़ी के द्वारा डी के अंदर हेन्ड बॉल हो जाने के कारण पेनल्टी मिला जिसे तरूण घोष एफसी की ओर से अनुभवी सीमा किस्पोट्टा ने उसे गोल में बदलकर कर गोल स्कोर 1-0 कर दिया.

दुसरे हाफ के 45वें मिनट में तरूण घोष एफसी ने एक काउंटर अटैक किया और रोशनी वर्मा ने उसे गोल में बदलकर कर अंतर को 2-0 कर दिया. युवा क्लब की ओर से पूजा कुमारी ने 52वें मिनट में एक गोल कर जीत के अंतर को 2-1 कर दिया जो अंत तक बनी रही.

रविवार 7 जुलाई के मैच :

दोपहर 2:30 बजे युवा क्लब ओरमांझी बनाम स्टार वारियर्स एफसी चरदी

दोपहर 3:30 बजे जेएसएसपीएस बनाम जय जवान क्लब डिबडीह