winner jharkhand Team

अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप जीत कर झारखंड अंडर 17 बालिका टीम ने रचा इतिहास

दिल्ली : 63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग में झारखंड ने बांग्लादेश को 4-1 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली के डॉ आबेडकर स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए झारखंड की बालिकओं ने शानदार खेल दिया और फाइनल मैच को 4-1 से जीत कर चैपिंयन बनी।

झारखंड की ओर से पहला गोल मैच के दुसरे हाफ में उर्वशी कुमारी ने 40वें मिनट में किया, दुसरा गोल मैच के 60वें मिनट में बबीता कुमारी ने किया और संजना उरांव ने खेल के 64वें, 65वें मिनट में गोल को झारखंड की जीत सुनिश्चित कर दी। इस मैच में बांग्लादेश की ओर से एक मात्र गोल मैच के 20वें मिनट में मीरा ने किया।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की बेटीयों को उनके शानदार प्रदर्शन साथ ही जीत पर पुरी टीम को बधाई दी।

विजेता रही झारखंड बालिका टीम को विजेता कप और पांच लाख रूपये और बांग्लादेश को उपविजेता कप साथ ही तीन लाख रूपये राशि पुरस्कार के तौर पर दिया गया। प्रतियोगिता में शानदार खेल के लिए झारखंड की खिलाड़ी अनिशा उरांव को बेस्ट गोलकिपर, ललिता बोनपाई को बेस्ट प्लेयर और झारखंड बालिका टीम के कोच सोमनाथ सिंह को बेस्ट कोच का पुरस्कार मिला।

झारखंड अंडर 17 बालिका टीम (मदर इन्टरनेशनल स्कूल, रांची)

  • अनीषा
  • क्रांति
  • नैना
  • चांदनी
  • प्रतिभा
  • ललिता
  • बबिता
  • उर्वशी
  • संजना
  • प्रियतम
  • पुनिता
  • संगीता
  • पूजा
  • एब्लिन
  • सोनामाती
  • पूनम

कोच : सोमनाथ सिंह;

टीम मैनेजर: बिन्दु कुजूर

63RD EDITION SUBROTO CUP FOOTBALL TOURNAMENT 2024-25

DateTeam TeamTimeVenue
06 Aug 2024Jharkhand7 – 0Delhi07:00 AMT F GROUND
07 Aug 2024Jharkhand3 – 0Gujarat07:00 AMT F GROUND
08 Aug 2024Jharkhand12 – 0Arunachal Pradesh09:00 AMT F GROUND
QUARTER FINAL     
10 Aug 2024Jharkhand2 – 0Tripura07:30 AMBR A STADIUM
SEMI FINAL     
12 Aug 2024Jharkhand4 (0) – (0) 2Haryana07:30 AMBR A STADIUM
FINAL     
13  Aug 2024Jharkhand4 – 1Bangladesh05:00 PMBR A STADIUM

Start a Conversation

Your email address will not be published. Required fields are marked *